माइग्रेन उम्र के साथ खराब क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:35

तेज सिरदर्द होना सिर्फ माइग्रेन का नहीं है लक्षण, आंखों की भी जांच जरूर करा लें


जब लोगों के सिर में दर्द होता है, तो वह इसे माइग्रेन या न्यूरो से संबंधित परेशानी ही समझते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कई मामलों में इसका कारण आंखों की रोशनी का कम होना भी हो सकता है. आंखों की मांसपेशियां कमजोर होने से भी सिर में दर्द होता है

आंखों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी
अगर आपके सिर में दर्द (Headache) रहता है और आप इसको माइग्रेन या सिर की कोई अन्य बीमारी समझते हैं तो आपको सचेत होने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि सिर में दर्द होने का एक बड़ा कारण आंखों की कमजोरी (Weakness of eyes) भी हो सकता है. अगर आपको सिर में दर्द की परेशानी बनी हुई है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से सलाह लेने की जरूरत है. इस मामले में लापरवाही बरतने से आंखों की रोशनी कम होने से लेकर कई प्रकार की समस्या हो सकती है. अगर आंखों में सिरदर्द होने के साथ-साथ धुंधला दिखना, पानी आना, आंख का सूखा रहना (ड्राई आई) थकान होना, गर्दन में दर्द होता है तो यह भी आंखों में किसी समस्या के लक्षण हैं



इन लोगों को हो सकती है परेशानी

कई बार आंखों के लगातार काफी समय तक एक ही फोकस पर कार्य करने से भी यह समस्याएं होती हैं. जो लोग कई घंटों तक लैपटॉप या फोन का प्रयोग करते हैं उनमें यह परेशानी देखी जाती है. लैपटॉप या फोन पर काम करते समय ध्यान रखें कि कमरे में प्रकाश हो. काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. पल्कों को थोड़े समय बाद झपकाते रहें. कोशिश करें की लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय एन्टीग्लेयर (चौंध रहित) चश्मा पहनें. स्क्रीन की दूरी आंख के स्तर से 15 से 20 डिग्री नीचे की तरफ रखें.

इन बातों का रखें ध्यान

आंखों में अगर दर्द हो रहा है तो खुद से कोई दवा न लें

रोजाना सुबह आंखों की सफाई जरूर करें

जलन या आंखों से पानी आने पर कोई आई ड्रोप डाल लें

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info